जौनपुर, अगस्त 11 -- Jaunpur News: मछलीशहर। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में देशभक्ति के नारों के बीच डीजे की धुन पर उत्साह से थिरकते कार्यकर्ताओ ने तिरंगे को शान से हवा में लहराया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर से हुआ। यात्रा तहसील मुख्यालय होते हुए जंघई चौराहा, मुंगराबादशाहपुर चौराहा से होकर रोडवेज पहुंची, जहां यात्रा सभा में परिवर्तित हो गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बीपी सरोज भी हाथ में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं के साथ पूरे उत्साह से यात्रा में शामिल रहे।सभा में वक्ताओं ने तिरंगे की गरिमा और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हाथों में तिरंगा लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ता, देशभक्ति के न...