जौनपुर, अगस्त 16 -- Jaunpur News: मऊ, संवाददाता। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने शनिवार शाम 6 बजे मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव और बाढ़ की स्थिति का आकलन किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान, राहत शिविरों में व्यवस्थाओं, खाद्यान्न, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं और पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री की कोई कमी न हो। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...