जौनपुर, सितम्बर 15 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर क्षेत्र के हाइवे पर हौज टोलप्लाज़ा के पास सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय के सामने डिवाइडर पार करके एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। घटना में दोनों बाइक सवारों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। जलालपुर क्षेत्र के मड़ैया महरुपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह तथा उनके परिचित अमन सिंह पुत्र रमाकांत सिंह निवासी खालिसपुर त्रिलोचन जलालपुर के साथ बाइक से जौनपुर की तरफ से वाराणसी की तरफ से जा रहे थे। सिरकोनी ब्लॉक गेट के सामने वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही एक कार डिवाडर पार करके दूसरी पटरी पर जा रही बाइक को टक्कर मार दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: डिवाइडर कूदकर कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार घायल टक्कर में बाइक सवार तो घ...