Jaunpur News: डांडिया नाइट के आयोजन स्थल में बदलाव
जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शाहगंज के मिल्लत नगर स्थित एक मैरिज लॉन में डांडिया नाइट कराने को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर आपत्ति जताई थी। मामला कोतवाली पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की। इसमें आपसी सहमति से कार्यक्रम को दूसरे स्थान पर कराने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि बाजार में उपयुक्त जगह नहीं मिलने के कारण मिल्लत नगर स्थित मैरिज लॉन बुक करना पड़ा। वहीं विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि डांडिया नाइट हिंदू समुदाय का कार्यक्रम है, इसलिए इसका आयोजन हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: डांडिया नाइट का लाइव प्रस्तुति से रूबरू होंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.