Jaunpur News: डंपर से टकराकर बाइक सवार दो घायल
जौनपुर, जुलाई 5 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर पड़ाव पर शुक्रवार की रात डंपर से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बक्शा थाना क्षेत्र के औका गांव निवासी प्रशांत शर्मा और रूपचन्दपुर गांव निवासी उत्कर्ष सिंह एक बाइक पर सवार होकर निमंत्रण से बदलापुर वापस आ रहे थे। जहां बाजार में सामने से आ रही डंफर से टकरा गये। अधीक्षक डॉ. अरविंद पाण्डेय ने बताया कि प्रशांत का उपचार सीएचसी में तो गंभीर रूप से घायल उत्कर्ष का उपचार बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बाइक पलटने से सावठ का युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.