जौनपुर, सितम्बर 23 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के पूर्व प्रबंधक एवं संस्थापक स्व. ठाकुर प्रसाद सिंह की 23 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को 'प्रेरणा दिवस' के रूप में मनाई गई।

समारोह की शुरुआत संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और शिक्षा के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने कहा ठाकुर प्रसाद सिंह ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने जिस शैक्षिक संस्थान की नींव रखी, अनेक पीढ़ियों के लिए ज्ञान, संस्कार और अनुशासन का केंद्र बना हुआ है।

संस्थापक के विचार उन्होंने कहा कि संस्थापक के विचारों को केवल स्मरण तक सीमित रखने के बजाय विद्यालय ...