जौनपुर, अक्टूबर 6 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय हरपालगंज रेलवे स्टेशन के रजनीपुर रेलवे क्रॉसिंग 29c के पास मंगलवार को चलती ट्रेन से गिर कर एक 30 वर्षीय यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची सिंगरामऊ पुलिस ने एम्बुलेंस से जौनपुर सदर के लिए भेजवा दिया। स्टेशन अधीक्षक एस के सिंह ने बताया गाड़ी संख्या 19313 पटना इंदौर डाउन एक्सप्रेश ट्रेन साढ़े नौ बजे हरपालगंज स्टेशन क्रॉस करके जैसे ही उक्त रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थी कि तभी एक यात्री ट्रेन से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। यात्री की पहचान नहीं हो पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...