जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड के अलाउद्दीनपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर बुधवार की रात अज्ञात ट्रेन से कटकर एक किशोर की मौत हो गई। क्षेत्र के रैभानीपुर गांव निवासी मिथिलेश प्रजापति का 15 वर्षीय पुत्र अंकित शाम पांच बजे के करीब बिना कुछ बताये घर से निकल गया। जहां उक्त स्थल पर किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजवा दिया। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने पहचान अंकित के रूप में किया। मृतक के पिता ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...