जौनपुर, अक्टूबर 17 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। बरसठी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सरसरा गांव के पास शनिवार की सुबह सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय दिनेश चंद्र पांडेय की मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उनकी पहचान की। वह सरसरा गांव निवासी ठाकुर प्रसाद पांडेय के पुत्र थे। घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। नई दिल्ली से आने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनका शव क्षत-विक्षत हो गया था। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार दिनेश चंद्र मूक-बधिर थे और उन्हें सुनाई भी नहीं देता था। आशंका जताई जा रही है कि वह सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। घर से करीब तीन सौ मीटर दूर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। दिनेश चंद्र अविवाहित ...