जौनपुर, जुलाई 13 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परऊपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मड़ियाहूं-जफराबाद रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 36/10 के पास गाजीपुर बांद्रा ट्रेन से हुई। सूचना मिलने पर मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान परऊपुर निवासी 32 वर्षीय संजय पटेल पुत्र रामजी के रूप में हुई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी रही। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सोनूआ रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...