जौनपुर, जुलाई 27 -- Jaunpur News: जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डाल्हनपुर गांव निवासी वृद्ध की रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना वाराणसी-फैजाबाद रेलखंड पर कोठवार बाजार के पास हुई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार 73 वर्षीय छोटेलाल गौतम रविवार सुबह घर से करीब तीन सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतक पिछले कुछ समय से बीमारी से परेशान थे। उनके तीनों पुत्र अलग रहते हैं। घटना के बाद पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी ह...