जौनपुर, अगस्त 17 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवारा थाना क्षेत्र के पवारा बाजार में पुराने थाने के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिरधौलपुर गांव निवासी अमन पटेल शुक्रवार की रात बाइक से अपनी बुआ के घर झांसापुर जा रहा था। जौनपुर- रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर पवारा बाजार पहुंचा था। पुराने थाने के पास पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अमन सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाजा...