Jaunpur News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर गैरेज में घुसा, एक घायल
जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: मोढ़ैला, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर रामदेवपुर के पास बुधवार को पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल गैरेज में जा घुसा। हादसे में बाइक की मरम्मत कर रहे मिस्त्री शिवकुमार घायल हो गए, जबकि गैरेज में खड़ी कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया गया कि ट्रैक्टर चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर उसमें हवा भरवा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में चाभी लगी होने के कारण वह स्टार्ट हो गया और चालक के बिना ही आगे बढ़ते हुए गैरेज में जा घुसा। अचानक ट्रैक्टर को अपनी ओर आते देख गैरेज में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल शिवकुमार को बाहर निकालकर उपचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.