Jaunpur News: ट्यूबवेल ठीक कराने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर, जुलाई 21 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के कुसुम्ही गांव में सरकारी ट्यूबवेल पिछले चार माह से खराब पड़ा है। इससे धान की रोपाई के बीच किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने एकत्र होकर विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और ट्यूबवेल की तत्काल मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ट्यूबवेल बंद होने से सैकड़ों बीघा कृषि भूमि की सिंचाई प्रभावित हो रही है। समय पर पानी नहीं मिलने से धान की रोपाई बाधित है और किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चार माह से खराब सरकारी ट्यूबवेल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को समस्या की जानकारी होने के बावजूद उसे नजरअंदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.