Jaunpur News: टोल बचाने के चक्कर में गांव की सड़क से गए तो होगी कार्रवाई
जौनपुर, जुलाई 31 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। हौज टोल प्लाजा का टोल टैक्स बचाने के लिए ग्रामीण मार्गों से गुजर रहे भारी वाहनों पर रोक लगाने की पहल शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग (खंड-दो) के अधिशासी अभियंता ने इस संबंध में उप संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अभियंता ने पत्र में बताया है कि टोल टैक्स से बचने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन सिरकोनी-राजेपुर, सिरकोनी-रसैना, हाईवे से मतुला-सादीपुर, नत्थनपुर-कबुलपुर तथा जफराबाद-देवकली मार्ग समेत अन्य ग्रामीण सड़कों से गुजर रहे हैं। इससे इन सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है और उनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि भारी वाहनों के आवागमन से ग्रामीण बाजारों में आवागमन प्रभावित हो रहा है। सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.