जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सराययूसुफ गाँव के निकट टेंपो और बाइक सवार में टक्कर हो गई। टक्कर में दस लोग घायल हो गए। रविवार सायं मछलीशहर बरईपार मार्ग पर सराय यूसुफ गाँव के निकट टेंपो और बाइक सवार में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में टेंपो और बाइक में सवार 20 वर्षीय विनय निवासी चौबेपुर, 27 वर्षीय विशाल,19 वर्षीय दुर्गेश निवासी भटहर, 21 वर्षीय सचिन निवासी बटनहित,30 वर्षीय विजय निवासी रज्जोपुर,32 वर्षीय निलेश,75 वर्षीय रघुनाथ,18 वर्षीय निशांत निवासीगण कौरहा थाना मछलीशहर और 28 वर्षीय मुकेश निवासी डगरियांव , 25 वर्षीय प्रताप परसना थाना सिकरारा गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस से सभी को सी एच सी भिजवाया। जहां सभी घायलों का उपचार किया ...