Jaunpur News: टीडी पीजी कॉलेज में डॉ. विमल ने संभाला कार्यभार
जौनपुर, जुलाई 27 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। एकल स्थानांतरण के तहत बलिया से स्थानांतरित होकर आए डॉ. विमल कुमार यादव ने टीडी पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। प्राचार्य प्रो. रामआसरे सिंह ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। सरायख्वाजा के खलीलपुर गांव निवासी डॉ. विमल इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। वह बीएचयू वाराणसी से शोध कर चुके हैं। वर्ष 2020 में उनका चयन उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग से कुंवर सिंह पीजी कालेज बलिया के लिए हुआ था। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.