जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर के खेल मैदान में जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज 42-38 से विजेता रहा। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, मोहम्मद हसन इण्टर कॉलेज और सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली की टीम हिस्सा ली। खेल की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किए। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक निखिल सिंह, अभिषेक सिंह, राजेश सिंह, बद्रीनाथ सिंह, क्रीड़ा प्रभारी राजीव सिंह उर्फ बच्चा सिंह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: आरआर कालेज के खिलाड़ियों ने जीता फाइनल मुकाबला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...