जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। टीडीएम एवं एचपीवी टीकाकरण अभियान के दौरान नगर के एक विद्यालय में ड्यूटी पर गई एएनएम ने अभद्रता का आरोप लगाया है। प्रबंधक ने आरोप को निराधार बताया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ियाहूं में तैनात एएनएम ज्योति यादव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के प्रबंधक पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज देने का आरोप लगाया है। एएनएम ज्योति यादव ने बताया कि मंगलवार को उनकी ड्यूटी नगर के एक विद्यालय में टीडीएम एवं एचपीवी टीकाकरण अभियान के लिए लगाई गई थी। उनके साथ सहयोगी एएनएम चंद्रावती भी मौजूद थीं। आरोप है कि टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक ने अभियान में बाधा उत्पन्न की और उनके साथ अभद्रता की। जबकि प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने टीकाकरण में सहयोग करते हुए विद्यालय के...