जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। बीरी समसुद्दीनपुर गांव में मंगलवार की देर रात बरसात के दौरान टिनशेड भरभराकर गिरने से उसके नीचे सो रहे परिवार के पांच लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। गांव निवासी बजरंगी मौर्या के परिवार के लोग टिनशेड से बने घर के नीचे सो रहे थे। बरसात के कारण कच्चे मसाले से जोड़ी गई ईंट की दीवार कमजोर होकर अचानक ढह गई। दीवार के ऊपर सीमेंट के पतरे की छत बनी थी, जो दीवार के साथ ही नीचे गिर गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: टीन शेड गिरने से एक परिवार के पांच लोग घायल हादसे में बजरंगी मौर्या के पुत्र सोनू मौर्या, पुत्रवधू सुमन मौर्या, पौत्री अंशिका, आरवी और डेढ़...