जौनपुर, नवम्बर 18 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर खुज्जी गांव के पास मंगलवार की शाम दो बाइक आमाने सामने टकरा गई। बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। पीछे से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर चंदवक पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में एक बाइक पर सवार 23 वर्षीय सोनू मौर्या पुत्र जयकिशन व 24 वर्षीय चंदन मौर्य पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम थुन्ही की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवक मुंबई व दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे। छठ पूजा पर अपने घर थुन्ही आए थे। दोनों शाम को चंदवक बाजार किसी काम से गये थे।...