जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले में रविवार भोर से शुरू हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अच्छी बारिश होने से अब धान की रोपाई में तेजी आने की उम्मीद है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश रोपाई के लिए पर्याप्त नहीं थी। वहीं, बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण सिंचाई भी प्रभावित रही, जिससे केवल करीब 15 प्रतिशत किसान ही धान की रोपाई कर सके थे। अधिकांश किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे और खेतों के एक कोने में तैयार धान की बेहन (नर्सरी) जरूरत से ज्यादा बढ़ने के कारण खराब होने की कगार पर पहुंच गई थी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे से शुरू हुई लगातार बारिश ने किसानों की चिंता काफी ह...