जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को जौनपुर जंक्शन पर आए उत्तर रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) राम निवास यादव से मुलाकत की। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर ऐतिहासिक और व्यापारिक शहर के रेलवे ढांचे को आधुनिक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। ज्ञापन को रेल मंत्री और रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आग्रह किया। दिनेश टंडन ने कहा कि जौनपुर जंक्शन पर रेलवे यार्ड, वॉशिंग सेंटर, शेडिंग सुविधा और साइडिंग रैक की व्यवस्था होने से व्यापार को नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ किसानों और उद्यमियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- सोनभद्र-अहरौरा-मुगलसराय नई रेल लाइन के निर्माण की मांग उन्होंने कहा कि जौनपुर की जरूर...