Jaunpur News: जेसीबी से शौचालय और बाउंड्रीवाल तोड़ने का आरोप
जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: महराजगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पड़ोसियों पर जेसीबी से घर का शौचालय, बाउंड्रीवाल,नल और बिजली का तार तोड़ने का आरोप लगाया । जिसका विरोध किया तो गाली- गलौज,जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। केवटली गांव निवासी शकीना पत्नी अनवर सोमवार पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया आरोप लगाया है कि 31 अगस्त को पड़ोसी मुमताज, अली हसन पुत्रगण अब्दुल गफ्फार, नियाज व इरशाद ने जेसीबी लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। जेसीबी से शौचालय,बाउंड्री, नल और बिजली का तार तोड़ दिया गया। जामुन, अमरूद और शीशम के पौधों को भी मिट्टी में दबा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.