जौनपुर, अक्टूबर 16 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी सुप्रिया पाठक पत्नी स्व. उपेन्द्र पाठक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके ससुराल स्थित घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे लाखों रुपये के आभूषण तथा छह लाख रुपये नकद पार कर दिए गए हैं। आजमगढ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के सहनूडिह निवासी पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी करीब दस वर्ष पूर्व उपेन्द्र पाठक से हुई थी। 30 जुलाई को उनके पति ने मायके में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद बरदह थाने में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में वह जेल चली गई थी और 23 सितंबर को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद एक अक्तूबर को अपने भाई के साथ ससुराल आरा गांव पहुंची। ससुराल पहुंचने पर पीड़िता को पता चला कि घर के अंदर रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का एक हा...