जौनपुर, अगस्त 15 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। जिला विकास योजना से धन स्वीकृत होने के बावजूद जुड़ऊपुर-खजुरहट संपर्क मार्ग का मरम्मत नहीं हो सका। करीब डेढ़ वर्ष पहले ठेकेदार ने सड़क किनारे गिट्टी गिराई थी, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। मतरी से खजुरहट मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग करीब 35 वर्ष पूर्व जिला विकास योजना के तहत बनाया गया था। इससे जुड़ऊपुर, परसूपुर, खजुरहट और मतरी समेत आधा दर्जन गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। चार पहिया और दोपहिया वाहनों के साथ स्कूली वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही जर्जर हो गई थी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: धन स्वीकृत होने के बाद भी नहीं हुई सड़क की मरम्मत लंबे समय से शिकायतों के बाद करीब डेढ़ वर्ष पहले इसके जीर्णोद्धार ...