जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। नगर के विवाह मैरेज लॉन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथाव्यास पं. रजनीकांत द्विवेदी ने हनुमान महिमा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और पुतना वध के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सत्संग का प्रभाव इतना गहरा होता है कि मनुष्य का पूरा जीवन बदल सकता है। सत्संग के सामने संसार के सुख और वैभव का कोई विशेष महत्व नहीं है। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की मुख्य यजमान विमला सेठ हैं। इस अवसर पर मनोज पाण्डेय, राकेश कुमार सिंह, सोनी, सुनील मिश्र, विनीत सेठ सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...