Jaunpur News: जीएनआरएफ ने थाना परिसर में किया पौधरोपण
जौनपुर, जुलाई 9 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद।दावत-ए-इस्लामी इंडिया की सामाजिक सेवा संगठन गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने बुधवार को पौधरोपण अभियान चलाया। संगठन ने थाना और अबू शहीद बाबा प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे। अभियान के तहत नीम, अनार और अमरूद समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। संगठन के सदस्यों ने पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण करने में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक तारिक अंसारी, हाफिज मोहसिन रजा, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद शाह आलम समेत फाउण्डेशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: गपौधरोपण कर किया नये सत्र का आगाज यह भी पढ़ें- एनएसएस-एनसीसी के संयुक्त अभियान में किया वृहद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.