Jaunpur News: जिले में डेंगू का एक नया मरीज मिला
जौनपुर, अक्टूबर 10 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले में डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सिकरारा ब्लॉक के देवपुर गांव में डेंगू का एक नया मरीज मिला। इसके साथ ही जनवरी से अब तक जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 20 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि अक्टूबर तक डेंगू का संक्रमण अधिक रहने की आशंका है। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। डेंगू का मच्छर कूलर, गमले, फ्रिज की ट्रे, खुली टंकी और अन्य पात्रों में जमा साफ पानी में पनपता है। इससे बचाव के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार जमा पानी बदलें, टंकियों को ढककर रखें और घर के आसपास पानी जमा न होने दें। पूरे बाजू के कपड़े पहनें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.