Jaunpur News: जिला महिला अस्पताल में मिली खामियां, डीएम ने लगाई फटकार
जौनपुर, जुलाई 23 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान तमाम खामियां मिलने पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाई। निरीक्षण में ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला, अस्पताल परिसर में गंदगी, कार्यालयों में अव्यवस्था, वार्ड में गंदी बेडशीट, खुला विद्युत बोर्ड, खराब फायर अलार्म और अव्यवस्थित मरीज रजिस्टर मिलने पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सभी कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। डीएम ने जन आरोग्य केंद्र और टीकाकरण व्यवस्था का निरीक्षण कर अभिलेख देखे। अस्पताल परिसर में कई जगह पान की पीक और गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए नियमित साफ-सफाई कराने की बात कहीं। एमसीएच वार्ड में भर्ती मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.