जौनपुर, नवम्बर 10 -- Jaunpur News: नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में चार महिलाओं सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घायलों का मेडिकल करवाते हुए मामलें की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के विसुन उर्फ गोविंदपुर गांव निवासी विनीत कुमार मिश्र ने मुकदमा दर्ज कराया है कि दोपहर में प्रार्थी अपना खेत देखकर वापस घर जा रहा था। अचानक विपक्षी पड़ोसी एक राय होकर लाठी डंडे एवं सरिया से प्रार्थी पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिए। आवाज सुनकर मेरी माता, पत्नी एवं भांजा धीरज पहुँचे तो विपक्षियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि विनीत की तहरीर पर विपक्षी पड़ोसी मुकेश मिश्र, नितेश मिश्र, सुभाष, राजीव, देवेश मिश्र, रेखा मिश्रा, सरिता, महिमा एवं खु...