जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। लायंस क्लब जौनपुर गोमती की ओर से सोमवार को डॉ. जीसी सिंह और सुलोचना सिंह के क्लिनिक पर निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी हड्डियों की जांच कराकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर दीपू ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन नवीन मिश्र ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...