Jaunpur News: जल निगम की पाइप टूटने से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: जलालपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा स्थित लकड़मंडी में जल निगम की पाइप एक सप्ताह से टूटी हुई है।जिससे प्रतिदिन सुबह शाम हजारों लीटर पानी बर्बाद हो जा रहा है। जिसे विभाग बनवा नहीं रहा है।टूटी पाइप के स्थान पर जमीन में बड़ा होल बन गया है जब पानी की सप्लाई चालू होती है तो बहुत तेजी से पानी निकलकर सड़क की पटरी पर जमा होते हुए नाले में चला जाता है।जिससे पटरी पर कीचड़ हो गया है।पानी की सप्लाई बंद होने पर पानी के साथ कचरा वापस पाइप में चला जाता है जिससे लोगों के नल से गंदा पानी निकलता है।पटरी पर पानी और कीचड़ से दुकानदारों को दुकान के सामने सामान रखने में दिक्कत हो रही है और ग्राहकों को भी आने जाने में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.