जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: मछलीशहर। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंधवा बाजार में जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे नाले को बनाने का कार्य शुरू हो गया है। पक्का नाला बन जाने से बाजारवासियों को जलजमाव से राहत मिलेगी। गुरुवार की शाम नाले की खुदाई की गई तथा शुक्रवार को सरिया बिछाने का कार्य शुरू हो गया। एनएचआई पर जहां भी आवश्यकता महसूस की जा रही है, वहां स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन की ओर से नाले का विस्तार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...