Jaunpur News: जयकारों से गूंजा नगर, मनाया गया 66 वां स्थापना दिवस
जौनपुर, सितम्बर 22 -- Jaunpur News: बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बदलापुर की तरफ से 66वां स्थापना दिवस सोमवार को भलुआहीं आश्रम परिसर में धूमधाम से मनाया गया। आश्रम से निकली प्रभात फेरी इंदिरा चौक होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनःआश्रम परिसर पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान मां सर्वेश्वरी और गुरुपद बाबा के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा। इसके बाद शाखा अध्यक्ष सीमा सिंह ने ध्वजारोहण किया। अमर सिंह ने मंगलाचरण किया। वक्ताओं ने समूह के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि समूह का उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की सेवा करना है। अघोरेश्वर महाप्रभु के बताए मार्ग पर चलकर मानव सेवा के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सर्वेश्वरी समूह मानव सेवा को समर्पित राष्ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.