Jaunpur News: जन्मतिथि में हेराफेरी करके की नौकरी, पूर्व लेखाकार पर एफआईआर
जौनपुर, जुलाई 15 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका परिषद, जौनपुर के पूर्व लेखाकार संजय कुमार जैन के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना और गबन सहित अन्य धाराओं में सोमवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया। संजय कुमार जैन पर कूटरचना कर जन्मतिथि में हेराफेरी कर दो वर्ष अधिक नौकरी कर वेतन लेने का आरोप है। यह कार्रवाई प्रधान लेखाकार लेखा लिपिक मनोज कुमार चौरसिया की तहरीर पर की गई। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, नगर निगम वाराणसी से 9 अक्तूबर 2024 को लेखाकार संजय जैन का स्थानांतरण लेखाकार नगर पालिका परिषद, जौनपुर के पद पर किया था। 20 नवंबर 2024 को कार्यमुक्त होने के बाद 25 नवंबर को संजय जैन ने नगर पालिका परिषद में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: सफाई पर्यवेक्षक के मामले की जांच संजय जैन की सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.