जौनपुर, सितम्बर 27 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। नाबालिग से छेड़खानी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार कादीपुर हिनौती गांव निवासी सामू उर्फ सरवन कुमार के खिलाफ नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को आरोपी के स्टेशन के पास मौजूद होने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...