Jaunpur News: छात्र को कक्षा में बंद रह जाने के मामले में दो शिक्षिका निलंबित
जौनपुर, जुलाई 20 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा, परियांवा में शुक्रवार को कक्षा-दो के छात्र को अध्यापकों की लापरवाही से कक्षा में बंद रह जाने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने प्रधानाध्यपिका कृष्णा मुरारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विद्यालय की शिक्षिका महिमा सिंह को भी निलंबित किया गया है। बीएसए ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर को जांच अधिकारी नामित किया है। मामले में बीईओ सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह की जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि 17 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया और स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि विद्यालय में कक्षा-2 का छात्र विपिन निषाद कक्षा के अंदर बंद रह गया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.