जौनपुर, नवम्बर 6 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुल्तानपुर दरियावगंज स्थित श्री विद्याधर तिवारी महिला महाविद्यालय गुरुवार को 'नशामुक्त युवा और विकसित भारत' विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि वेद प्रकाश शुक्ल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभानी चाहिए। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गंभीर चुनौती है। कहा कि नशा पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र को कमजोर करता है। देश के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं का स्वस्थ, जागरूक, अनुशासित और नशामुक्त होना जरूरी है। युवाशक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला है। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। एनएसएस की छात्राओं ने गीत और भाष...