जौनपुर, जुलाई 17 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को तहसील परिसर में किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर पंचायत आयोजित की गई। पंचायत के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी नवीन कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों, गरीबों और मजदूरों का बिजली बिल माफ करने, प्रत्येक परिवार को तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने तथा स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा कनावा गांव में शंकर जी मंदिर से कनावा इंटर कॉलेज तक तथा कादीपुर स्थित पंचधाम मंदिर के पास प्राथमिक विद्यालय से इटाएं रोड तक सीसी सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बिजली बिल माफी और स्मार्ट मीटर पर रोक की उठाई मांग भाकियू ने भू...