जौनपुर, जुलाई 9 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर (बिगही) गांव में बुधवार की शाम को छत की पटिया टूट गई। उस पर काम कर रहे 55 वर्षीय राजगीर की गिरने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी मदन चौहान पुत्र रामधनी चौहान राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। गांव के ही निवासी बुद्धू गुप्ता के मकान पर दूसरे मंजिल के कमरे पर पटिया रखी जा रही थी। पटिया रखते समय एक पटिया टूट गई। उसी पटिया पर मदन चौहान मौजूद थे। वह पटिया सहित नीचे गिर गए। उन्हें मौजूद लोग उपचार के लिए चिकित्सक के पास लिवा गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: छत से गिरकर वृद्ध की हुई मौत वहां उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार पुत्र हैं। पत्नी और परिवार का रो रोकर बुरा हाल ह...