Jaunpur News: चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना
जौनपुर, सितम्बर 29 -- Jaunpur News: सुजानगंज। क्षेत्र के डालूपुर गांव में एक सप्ताह के भीतर चोरी ने तीन घरों को निशाना बनाया। जिसमें बीते रविवार की रात में हुई घटना में एक स्टेबलाइजन फिर से चोरी हुई है। इससे पहले गांव में गुरुवार की रात में चोरी हुई उसमें चोरों ने आभूषण एवं नगदी पर हाथ साफ किया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरे गहरा दी है। कन्हैया बक्स सिंह का स्टेबलाइजर रविवार की रात अज्ञात चोर घटना को अंजाम दिए। वहीं इसी गांव के अक्षय आनंद पुत्र राजनरायन सिंह का स्टेबलाइजर भी चोरों ने पार कर दिया। यानी एक सप्ताह के भीतर दोनों घटनाएं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए विद्युत उपकरणों की चोरी से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.