जौनपुर, अक्टूबर 16 -- Jaunpur News: जफराबाद। क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास बुधवार की रात को पुलिस ने चोरी के एक जेनरेटर, दो बैटरी और एक इनवर्टर के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को जमैथा गांव के पास स्थित पम्प हाउस के पास से जल जीवन मिशन के कार्यरत कम्पनी के ठेकेदार का एक छोटा जेनरेटर, दो बैटरी व एक इनवर्टर चोरी हो गया था। ठेकेदार ने मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हो गयी। बुधवार कि रात को थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे को सूचना मिली कि चोरी के उस सामान के साथ एक व्यक्ति उक्त विद्यालय के पास मौजूद है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बंद राइस मिल में चोरी के आरोप में सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, तीन फरार वह एसआई मुख्तार राम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां रणंजय सिंह उर्फ राजू सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी जमैथा क...