जौनपुर, अक्टूबर 13 -- Jaunpur News: बरसठी। अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर परियत गांव निवासी 54 वर्षीय रमेश पाठक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 24 साइकिल बरामद करने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में बरसठी के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी रमेश पाठक पुत्र पारसनाथ पाठक, निवासी परियत, थाना बरसठी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद साइकिलों के साथ कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: चोरी की बाइक के साथ मो. यासिर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान क...