जौनपुर, अक्टूबर 21 -- Jaunpur News: जौनपुर। थाना लाइनबाजार पुलिस ने चोरी की बाइक और अवैध असलहे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अविनाश कुमार, शैलेश यादव, रमन यादव को अवैध तमंचा और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से तमंचा बरामद किया गया। गिरफ्तार अविनाश के खिलाफएक, शैलेश यादव के खिलाफ जौनपुर और आजमगढ़ में कुल 11 मुकदमें दर्ज हैं। इसी तरह रमन यादव निवासी चकमोलनापुर थाना बक्शा के खिलाफ पांच मुकदमें हैं। यह भी पढ़ें- Sitapur News: दो चोर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...