Jaunpur News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: रामनगर। नेवढ़िया थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, नेवढ़िया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बर्राह पुलिया के पास से उसराव मड़इया गांव निवासी सतीश शर्मा उर्फ भोथू पुत्र स्वर्गीय मुरली शर्मा को गिरफ्तार किया। वह थाना नेवढ़िया में दर्ज चोरी के मुकदमा संख्या 187/26 में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया। यह भी पढ़ें- Mau News: दो शातिर चोर गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.