जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: बदलापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक चिकित्साकर्मी ने मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि मरीज के साथ आए युवक ने कागज मांगने पर स्टाफ नर्स से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना से अस्पताल कर्मियों में आक्रोश है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक बच्चे को इंजेक्शन लगा रहे थे। इसी दौरान मरीज के साथ आए मिरशादपुर गांव निवासी सतीश विश्वकर्मा ने उनसे कागज मांगा। मना करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की। चिकित्साधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...