जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: मुफ्तीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज ब्लॉक के पेसारा गांव स्थित एक निजी क्लीनिक में उपचार के बाद चार वर्षीय बच्ची की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पहुंचकर जांच की, लेकिन क्लीनिक बंद मिला और संचालक फरार था। यह भी पढ़ें- चार वर्षीय माही की इलाज के दौरान मौतबच्ची के पिता ने लगाया आरोप पेसारा गांव निवासी राहुल कन्नौजिया अपनी चार वर्षीय पुत्री माही को रविवार शाम बुखार होने पर बाजार स्थित मदर चाइल्ड केयर एंड जनरल चिकित्सा केंद्र लेकर गए थे। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक संचालक डॉ.अनंत सोनकर के परामर्श पर जहां म...