जौनपुर, जुलाई 11 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा पुलिस ने प्लंबर से चाकू के बल पर 15 सौ रुपये छीनने वाले बाइक सवार दो आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी लालसाहब ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि वह नेवादा गांव में प्लंबिंग का काम कर रहे थे। गुरुवार शाम काम खत्म होने के बाद संतोष और अंकित के साथ बाइक से धनियामऊ स्थित ससुराल जा रहे थे। धनियामऊ अंडरपास के पास सरायहरखू गांव निवासी दिलीप गौतम और अजय बिंद ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और 15 सौ रुपये छीन लिए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पुलिस ने वाहन चोरों के कब्जे से बरामद की दो बाइक,जेल भेजा शुक्रवार सुबह बंधवाबीर मार्ग के प...