जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में बंद पड़े घर से चोर चांदी के सिक्के और पीतल के बर्तन उठा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोमवार को अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहाबुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद कौशर ने थाना में तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े अब्बू महताब आलम अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। दो महीने पहले वह अपने मकान में ताला लगाकर मुंबई चले गए। चोर सीढ़ी के रास्ते मकान में घुस गए और घर में रखे चांदी के सिक्के और पीतल के बर्तन उठा ले गए। एसओ श्रीप्रकाश शुक्ल का कहना है कि अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...